Header Ads

पुरानी पेंशन बहाली मंच ने कलेक्टे्रट में किया धरना प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली मंच ने कलेक्टे्रट में किया धरना प्रदर्शन 

डीएम को ज्ञापन दिया
अमेठी।
पुरानी पेंशन बहाली के मामले में सरकार के रवैये से शिक्षक और कर्मचारी खासे नाराज हैं। सरकार की ओर से शासनादेश जारी करने के मामले में ठोस निर्णय अभी तक सामने नहीं आया है। शिक्षक और कर्मचारी संगठन अब पेंशन के मुद्दे पर सड़क पर आ गए हैं। सोमवार को संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की अगुवाई में शिक्षकों ने जेल भरो आन्दोलन शुरू किया। पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने कलेक्टे्रट में धरना प्रदर्शन भी किया।
एसफोर के बैनर तले जेल भरो आन्दोलन में प्राथमिक शिक्षक संघ ,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक एशोसिएशन से जुडे़ शिक्षक शामिल हुए। एसफोर के अध्यक्ष बीईओ माधवराज त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारी बुढ़ापे की लाठी है। सरकार ने यह लाठी छीनकर सरकारी सेवकों का भारी नुकसान किया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजेश गुप्ता ने कहा कि झूठे वादे करना और कमेटियों में उलझाना सरकार की फितरत में शामिल है। जब तक शासनादेश नहीं जारी होगा, आन्दोलन जारी रहेगा। सभा को महेन्द्र प्रताप सिंह,सत्येन्द्र शुक्ल,चन्द्रमोहन तिवारी,आशुतोष मिश्र,डा मंगलेश ,उमेश सिंह,बलवन्त सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
धरना प्रदर्शन में जुटी भीड़,डीएम व एडीएम को दिया ज्ञापन 
पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले कलेक्टे्रट परिसर में आयोजन धरना प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के साथ राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद् से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधि और सरकारी कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने सरकार की जमकर खिंचाई की और कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए जीवन मरण का प्रश्न है। सुभाष पाण्डेय ने कहा कि सरकार यदि शीघ्र फैसला नहीं लेती तो आन्दोलन और तेज किया जायेगा। 28 जनवरी को मशाल जुलूस भी निकाला जायेगा।
धरना प्रदर्शन के दौरान सभा को कर्मचारी नेता अजय सिंह ,धीरेन्द्र सिंह बघेल ,शशांक शुक्ला ,ब्लाक अध्यक्ष विवेक शुक्ल, केपी सविता,पंकज शुक्ल, सुरेश कनौजिया, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया। ग्राम पं अ डा मुकेश कुमार, दिग्विजय सिंह, शिव बहादुर सिंह, सुनील मौर्य,रामअंजोर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
एक फरवरी को दिल्ली जायेंगे अटेविन्यस
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से दिल्ली में विरोध प्रदर्शन 28 जनवरी से शुरू हो रहा है। जनपद अमेठी के लोग एक फरवरी को दिल्ली में जंतर मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे। 

No comments:

Powered by Blogger.