Header Ads

 सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत
अमेठी ।
 थाना क्षेत्र के अन्तर्गत टीकरमाफी नदी पुल के पास गुरुवार की शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पिक अप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।  दुर्घटना के शिकार हुए दोनों युवक कोतवाली अमेठी के अन्तर्गत बैसडा गांव के निवासी हैं।  दुर्घटना लगभग पांच बजे शाम को हुई। रमेश कोरी पुत्र रामबदन 18और सिंगार पुत्र श्री राम एक ही बाइक से टीकरमाफी से  घर जा रहे थे। मालती नदी के पुल के पास अमेठी की तरफ से आ रही पिक अप ने सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर सी एच सी अमेठी गई है।

No comments:

Powered by Blogger.