वोटरों की दी जा रही ईवीएम वीवी पैट की टे्रनिंग

अमेठी।
मतदाताओं को ईवीएम के साथ वीवी पैट प्रणाली के प्रयोग की जानकारी देने को मतदेय स्थलवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मास्टर टे्रनर वोटरों को मशीन के पास खड़ा करके मतदान करते समय वीवी पैट प्रणाली की टे्रनिंग दे रहे हैं। गुरुवार को तीन दर्जन से अधिक मतदेय स्थलों पर मतदाताओं को टे्रनिंग दी गई।
टे्रनिंग में सहयोग और मतदाताओं को बूथ तक लाने को राजस्व कर्मी भी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। तहसील मुख्यालय पर टे्रनिंग लगातार चल रही है। गुरुवार को ढेरूआ,बरौलिया,ऐंधी,बर्रा और गोरियाबाद में मास्टर टे्रनरों ने वोटरों को प्रशिक्षण प्रदान किया। अमेठी में कनकसिंहपुर, तुलसीपुर, कोरारी लच्छनशाह,कुड़वा, मटियार बघौरा, कटरारानी,टेरी,मड़ेरिका,सरूवांवा,दलशाहपुर, घाटमपुर, भुसियांवा, राजापुर कल्याण, टीकरमाफी , रामगढ़,कुड़वा,पूरे मुहीवशाह,बड़गांव,महमदपुर,राजापुर कोहरा, पुन्नपुर,नेवादाकनू,सरैया कनू,गोरखापुर के मतदाताओं को ट्रेनिंग प्रदान की गई। एसडीएम डीपी सिंह ने कई मतदेय स्थलों पर जाकर टे्रनिंग का जायजा लिया।

No comments: