Header Ads

कार की टक्कर से महिला की मौत

कार की टक्कर से महिला की मौत
अमेठी।
कार की टक्कर से घर के सामने खड़ी महिला की दर्दनाक मौत हो गयी।परिजनों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने पर दी है।
 धंमौर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ जलालपुर के दूबे का पूर्वा गांव निवासिनी विमला देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी राम तीर्थ सोमवार शाम अपने घर जा रही थी कि तभी पड़ोस के ही राकेश कुमार दुबे पुत्र राम नरेश दूबे अपनी होंडा एमेज कार संख्या  up 36 f 3567 से किसी को चलाने के लिए दिए थे तभी अचानक रफ्तार तेज हो गयी ,जिसकी चपेट में विमला देवी आ गयी।प्रत्यक्षदर्शियों ने  यह भी बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमला देवी तुरन्त ही बेहोश हो गयी। ग्रामीणों उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र नौगिरवा ले गए,जहाँ चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति को विगत 5 वर्ष पहले ही फालिश मार गया था ,उनकी देखरेख यही करती थी जबकि एक पुत्र अभी छोटा है, पुत्री ससुराल में है।मृतका के परिवार की दुर्दशा से गांव वाले सदमे में है।
थानाध्यक्ष धमौर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ही राकेश दूबे पुत्र राम नरेश दूबे के नाम धारा 279 व 304 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी जाएगी । शव को पी एम के लिए भेजा गया है।

No comments:

Powered by Blogger.