Header Ads

मतदाता जागरूकता को आगे आए 380 स्टूडेन्ट

मतदाता जागरूकता को आगे आए 380 स्टूडेन्ट 

मतदाता जागरूकता  अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को जिले के तीन इंटर कालेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का उद्घाटन उपजिलाधिकारियों ने किया। रणांजय इंटर कालेज में हुई प्रतियोगिताओं में 115 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। एसडीएम अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
रणांजय इंटर कालेज में निबन्ध प्रतियोगिता में अंकिता सिंह,स्लोगन प्रतियोगिता में अवधरानी ,भाषण प्रतियोगिता में कुमारी लाडली व क्विज प्रतियोगिता में कु रोली सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया । रंगोली प्रतियोगिता मनीषी महिला कालेज की छात्राओं ने जीती। तहसीलदार ने बताया कि प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 19 है। सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। एएच इंटर कालेज जगदीशपुर में हुई प्रतियोगिताओं में दो सौ से अधिक स्टूडेन्ट शामिल हुए। मलिक मुहम्मद जायसी इंटर कालेज जायस में प्रतियोगिताएं एसडीएम महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में शुरू हुई। निबन्ध,भाषण,स्लोगन,क्विज और रंगोली प्रतियोगिताओं में कुल 65 स्टूडेन्ट शामिल हुए।

No comments:

Powered by Blogger.