पेंशन कैम्पों का आयोजन शुरू,पहले दिन गौरीगंज में जमा हुए 108 फार्म
पेंशन कैम्पों का आयोजन शुरू,पहले दिन गौरीगंज में जमा हुए 108 फार्म
अमेठी।
वृद्धा,विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन जारी करने को समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्लाक स्तरीय कैम्पों का आयोजन शुरू हो गया है। सोमवार को पहले दिन स्थानीय ब्लाक परिसर में आयोजित कैम्प में कुल 108 लाभार्थियों ने आवेदन जमा किए । प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी एनपी मिश्रा ने कैम्प का जायजा लिया।
कैम्प में सर्वेक्षण में पाए गए और छूटे हुए अवशेष लाभार्थियों के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। सोमवार को कैम्प में वृद्धा पेंशन के 78,विधवा पेंशन के 22 और दिव्यांग पेंशन के आठ फार्म भरे गए। एडीओ समाज कल्याण मोहम्मद अहमद ने सभी आवेदन फार्म संकलित कर कार्यालय में उपलब्ध करा दिए हैं। डीएम शकुन्तला गौतम ने कैम्प के आयोजन के बीच तीन दिन के भीतर सभी आवेदन अपने कार्यालय में मंगाए हैं।
22 जनवरी को जामो ,शाहगढ़,23 जनवरी को मुसाफिरखाना,सुकुलबाजार,24 जनवरी को जगदीशपुर,27को तिलोई,28 को बहादुरपुर,सिंहपुर,29 को अमेठी ,संग्रामपुर व 30 जनवरी को भादर व भेंटुआ में कैम्पों का आयोजन किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आर डी गौतम ने बताया कि डीएम ने कैम्पों में सभी जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

No comments: