Header Ads

वृद्धजनों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग

वृद्धजनों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग
अमेठी।
वृद्धजनों को पेंशन प्रदान करने को समाज कल्याण विभाग अगले सप्ताह से कैम्प लगाने की तैयारी कर रहा है। शासन ने 20 जनवरी से 30 जनवरी के  बीच कैम्प लगाकर छुटे हुए पात्र वृद्धजनों का चयन करने के निर्देश दिए हैं। मंहगाई के इस दौर पर कई वृद्धजनों ने पेंशन की धनराशि एक हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग की है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन की तीसरी किश्त भी बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। चुनावी वर्ष में वृद्धों को सहेजने को सरकार ने फिर कैम्प लगाकर वृद्धापेंशन के लाभार्थियों का चयन करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को हिन्दुस्तान से बातचीत में कई वृद्धों ने कहा कि मंहगाई के इस दौर में चार सौ और पांच सौ रुपए की पेंशन से जेब खर्च भी नहीं पूरा हो रहा है।
घोरहा के सबसे बड़े बुजुर्ग गंगाराम सिंह की उम्र 95 वर्ष है। गंगाराम सिंह को 500 रुपए  महीनें पेंशन मिलती है। गंगाराम ने कहा कि राजनेता जब चाहते हैं अपना वेतन बढ़ा लेते हैं। सरकारी कर्मियों को भी हर साल वेतन वृद्धि का लाभ मिलता है। बूढ़ों की पेंशन नहीं बढ़ रही है।
केशवपुर के शिव कुमार तिवारी 85 ने कहा कि वे पिछले पचास साल से साईिकल से गांव गांव घूमकर कपड़ा बेचते हैं। अब काम करना मुश्किल हो रहा है, अभी तक पेंशन नहीं लगी।
रायपुर फुलवारी के विजय बहादुर वर्मा ने कहा कि नई पेंशन उसी की लग रही है जिसकों प्रधान/सेक्रेटरी चाहते हैं। कोई गांव में सर्वे करने नहीं आता। वृद्धापेंशन कम से कम एक हजार रुपए महीने होनी चाहिए। कैम्प के आयोजन के पहले गांव में डुग्गी पीटकर जानकारी दी जाय,तभी सही चयन होगा।

No comments:

Powered by Blogger.