Header Ads

15 जनवरी को मनाया जायेगा बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती का 63 वां जन्म दिन

15 जनवरी को मनाया जायेगा बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती का 63 वां जन्म दिन

गौरीगंज।
बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती का 63 वां जन्म दिन 15 जनवरी को मनाया जायेगा। जन्म दिन समारोह में बसपा सभी पोलिंग बूथों के कार्यकर्ताओं को एक साथ जुटाने की तैयारी में लगी हुई है। मुख्य जोन इंचार्ज और पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त और मुख्य जोन इंचार्ज डा ओम प्रकाश गौतम ने शनिवार को अमेठी और सुलतानपुर जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक कर भव्य समारोह का आयोजन करने के निर्देश दिए ।
पूर्व सांसद ने 15 जनवरी के  अवसर पर चल रहे संगठन के कार्यों की सभीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सर्वजन समाज के लोगों की भीड़ जुटाने को दो पहिया और चार पहिया वाहनों का इंतजाम करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि आज हुए सपा बसपा गठबन्धन के एलान से सर्वजन समाज के बीच अच्छा संदेश गया है। प्रदेश में समता मूलक समाज व कानून का राज चाहने वाले लोग खुश हैं। भाजपा के कुशासन से मुक्ति की तैयारी शुरू हो चुक ी है।
मुख्य जोन इंचार्ज डा ओम प्रकाश गौतम ने बताया कि गौरीगंज में मुसाफिरखाना मोड़ पर एक मैरिज हाल में सुबह 11 बजे से समारोह आयोजित किया गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार,सुरेश कुमार, मण्डल जोन इंचार्ज घनश्याम गौतम,रामानन्द मौर्य,रामअभिलाष बौद्ध,हाजी इबरार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


No comments:

Powered by Blogger.