Header Ads

एनएसएस शिविर में मनाई गई नेताजी की जयन्ती

एनएसएस शिविर में मनाई गई नेताजी की जयन्ती 

नेताजी की जयन्ती पर के्द्रिरत रहा बौद्धिक सत्र
गांधी से कम नहीं था नेताजी का भारत की आजादी में योगदान
अमेठी।
रामबली पूर्व मा वि पिण्डोरिया में चल रहा आरआरपीजी कालेज का एनएसएस शिविर दूसरे दिन सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के्द्रिरत रहा। शिविर में 250 छात्राएं शामिल हुई। बौद्धिक सत्र में छात्राओं को नेताजी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को सर्वोपरि मानने का संदेश दिया गया। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डा धनंजय सिंह ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में नेताजी का योगदान महात्मा गांधी से कम नहीं था। देश के तमाम लोग नेताजी को गांधी जी से भी ऊपर मानते थे। नेताजी ने कभी भी जाति,धर्म की भावना को महत्व नहीं दिया। युवा उनके जीवनदर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को हमेशा अपनी अच्छी सेवाएं देने को तत्पर रहें। विचार गोष्ठी को मानवेन्द्र प्रताप सिंह,संतोष कुमार सिंह,देवेन्द्र मिश्र,शिप्रा सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

No comments:

Powered by Blogger.