Header Ads

प्रधानमंत्री के मन की बातें कार्यक्रम सुन उत्साहित दिखे बच्चे

प्रधानमंत्री के मन की बातें कार्यक्रम सुन उत्साहित दिखे बच्चे 

मुंशीगंज।
परिषदीय स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बातें सीधे प्रसारण के माध्यम से बच्चों को सुनाया गया। कार्यक्रम सुन बच्चे उत्साहित देखे गए। प्रधानमंत्री ने देश विदेश के लोगों ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से परीक्षाओं में सफल होने के टिप्स दिए। माननीय प्रधानमंत्री ने स्टूडेन्टों के सवालों का जबाब देकर उन्हें संतुष्ट किया और परीक्षाओं को आसानी से पास होने के टिप्स भी दिये।
मंगलवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायखेमा,रामदयपुर,त्रिलोकपुर, मटियार बघौरा, उज्जैनी,भुसियांवा,शारदन,दलशाहपुर,नौगिरवा, हारीपुर आदि विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों क ो 11.15 बजे से 1 बजे तक रेडियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बातें कार्यक्रम को सुनाया। बच्चे प्रधानमंत्री के सवाल जबाब सुनकर उत्साहित देखे गए।

No comments:

Powered by Blogger.