सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर
सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर
अमेठी।
कोतवाली अन्तर्गत ककवा रोड पर स्थित मंगलपुर गांव के पास टैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों ने बेटे को सी एच सी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मंगलवार को मतलू का पुरवा नरैनी निवासी विवेक कुमार यादव बाइक से मां विद्या देवी (55) को शाम लगभग 7 बजे अमेठी से घर जा रहा था। मंगलपुर गांव के पास टैक्टर की टक्कर से मां बेटे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना में मां विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों ने टैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
अमेठी।
कोतवाली अन्तर्गत ककवा रोड पर स्थित मंगलपुर गांव के पास टैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों ने बेटे को सी एच सी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।मंगलवार को मतलू का पुरवा नरैनी निवासी विवेक कुमार यादव बाइक से मां विद्या देवी (55) को शाम लगभग 7 बजे अमेठी से घर जा रहा था। मंगलपुर गांव के पास टैक्टर की टक्कर से मां बेटे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना में मां विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों ने टैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
No comments: