Header Ads

223 शिकायतों में से 15 का हुआ निस्तारण,19 संयुक्त टीमें भेजी गई


223 शिकायतों में से 15 का हुआ निस्तारण,19 संयुक्त टीमें भेजी गई
निस्तारित शिकायतों को आनलाइन कराएं अफसर : डीएम
सम्पूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर रहे दो अफसरों पर हुई कार्रवाई,एक दिन का वेतन रोका
गौरीगंज।
जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने अमेठी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की। जनसुनवार्ई के दौरान उन्होंने जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को निर्देश दिया।
समाधान दिवस में गायब रहे दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करने का आदेश देते हुए 15 दिन से अधिक लम्बित रहने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने का अल्टीमेटम दिया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस अमेठी में 78 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को पुलिस व राजस्व की 10 संयुक्त टीमें रवाना की गई। तहसील गौरीगंज में 62 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश देते हुए पुलिस व राजस्व की 03 संयुक्त टीमें रवाना की गई। इसी क्रम में तहसील तिलोई में 21 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण किया गया । शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश देते हुए पुलिस व राजस्व की 02 संयुक्त टीमें रवाना की गई। इसी प्रकार तहसील मुसाफिरखाना में 62 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण किया गया । 4 संयुक्त टीमें रवाना की गई। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में बिना बताए,अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियन्ता पी0एम0जी0एस0वाई0 तथा जिला पूर्ति अधिकारी का एक-एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में मिली शिकायतें जो 15 दिन से अधिक से लम्बित थी उन्हें उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नियमित मॉनीटरिंग कर अति शीघ्र निस्तारित करायें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को मुख्यमंत्री एवं अन्य संदर्भित मामलों का निस्तारण निर्धारित समय में पूरा कर निस्तारित प्रकरणों का विवरण ऑनलाइन कराने को कहा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, मुख्य चिकत्सिाधिकारी डा0 राजेश मोहन श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह अमित कुमार,महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
 



No comments:

Powered by Blogger.