Header Ads

समीक्षा बैठक में डीएम ने लगाई अफसरों की क्लास


समीक्षा बैठक में डीएम ने लगाई अफसरों की क्लास

अमेठी  
शनिवार को डीएम शकुन्तला गौतम ने कलेक्टे्रट सभागार में विकासकार्यों और शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागों के अफसरों की कड़ी क्लास लगाई। दो लाख रुपए से अधिक बकायेदारों के साथ सख्ती करते हुए अभियान चलाकर राजस्व वसूली बढ़ाने और सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण के काम 15 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। शादी अनुदान के आवेदनों के पंजीकरण के मामले में लापरवाही मिलने पर दो खण्ड विकास अधिकारियों के  विरूद्ध कार्रवाई की है। सीडीओ को अमेठी और जामो के बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
शासकीय योजनाओं की प्रगति तथा कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक लगभग 11 बजे शुरू हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों की कार्य प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की और उन्होंने शासन की मंशा के अनुरुप विकास योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन करानें का निर्देश दिया। कर करेत्तर की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने 02 लाख से ऊपर के बकायेदारों की सूची तैयार कर अभियान चलाने व वसूली बढ़ाने के निर्देश एडीएम को दिया। यह भी कहा कि एडीएम सभी तहसीलों की वसूली की समीक्षा करें और कम प्रगति वाली तहसीलों में एसडीएम व तहसीलदार को कठोर चेतावनी जारी करें।
कराने के नर्दिेश अपर जिलाधिकारी को दिया।
 उन्होंने आई0जी0आर0एस0, मुख्यमंत्री संदर्भ, आनलाइन संदर्भ से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया।
सभी कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य 15 जनवरी तक अवश्य पूर्ण होने चाहिए। सभी अधिकारी अपने - अपने निर्माण कार्यों का स्वयं निरीक्षण करेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना में पात्रों का पंजीकरण न करने पर खण्ड विकास अधिकारी अमेठी व जामों तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के निर्देश दिये हैं। समीक्षा के उन्होंने मुख्य पशु चिकत्सिाधिकारी तथा प्रभागीय वनाधिकारी को अवारा व बेसहारा पशुओं को पकड़कर जल्द से जल्द पशु आश्रय पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि वे सभी थानाध्यक्षों की ओर से  बेसहारा पशुओं को पकड़़ने के लिए नोटिस जारी कराएं ।
बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकत्सिाधिकारी राजेश मोहन श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Powered by Blogger.