सपा बसपा एलांइस से कार्यकर्ता खुश,राजनीतिक चर्चाएं तेज

अमेठी।
लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबन्धन का एलान होने से दोनों पर्टियों के कार्यकर्ता खुश हैं। शनिवार को सुश्री मायावती और अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेसवार्ता के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता भविष्य की राजनीति के बारे में चर्चा व संवाद करते देखे गए। प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रमों में भी गठबन्धन के बारे में कांग्रेसी चर्चा क रते देखे गए।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि गठबन्धन चुनाव में साम्प्रदायिक ताकतों को हराकर केन्द्र में जनमन की सरकार बनवायेगा। दोनों दलों के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करने को तैयार हैं।
बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी डा केडी सरोज ने कहा कि एससी और ओबीसी वर्ग के लोगों की चाहत और भावना का सम्मान करते हुए दोनों दलों के शीघ्र नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव साथ साथ लड़ने का एलान किया है। सूबे की जनता इस गठजोड़ को भाजपा के विकल्प के रूप में देख रही है।
अवकाश प्राप्त सूबेदार रामफल फौजी,अम्बेडकर मिशन के कार्यकर्ता रामफेर गौतम,एसपीराम,इन्द्रपाल गौतम,हौसिला प्रसाद,रणवीर कोरी,शाहनवाज आदि ने कहा कि इस गठबन्धन की घोषणा के बाद वर्तमान राजनीति में बहुजन समाज की मांग पूरी हो गई है।
प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में भी रही चर्चा
शनिवार को प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर जिले में कांग्रेस नेताओं की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी कार्यक्रमों में सपा बसपा गठबन्धन के बारे में लोग चर्चा करते देखे गए।
अमेठी।
लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबन्धन का एलान होने से दोनों पर्टियों के कार्यकर्ता खुश हैं। शनिवार को सुश्री मायावती और अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेसवार्ता के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता भविष्य की राजनीति के बारे में चर्चा व संवाद करते देखे गए। प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रमों में भी गठबन्धन के बारे में कांग्रेसी चर्चा क रते देखे गए।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि गठबन्धन चुनाव में साम्प्रदायिक ताकतों को हराकर केन्द्र में जनमन की सरकार बनवायेगा। दोनों दलों के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करने को तैयार हैं।
बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी डा केडी सरोज ने कहा कि एससी और ओबीसी वर्ग के लोगों की चाहत और भावना का सम्मान करते हुए दोनों दलों के शीघ्र नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव साथ साथ लड़ने का एलान किया है। सूबे की जनता इस गठजोड़ को भाजपा के विकल्प के रूप में देख रही है।अवकाश प्राप्त सूबेदार रामफल फौजी,अम्बेडकर मिशन के कार्यकर्ता रामफेर गौतम,एसपीराम,इन्द्रपाल गौतम,हौसिला प्रसाद,रणवीर कोरी,शाहनवाज आदि ने कहा कि इस गठबन्धन की घोषणा के बाद वर्तमान राजनीति में बहुजन समाज की मांग पूरी हो गई है।

No comments: