जिले में शुरू हुआ मतदाता जागरूकता अभियान

अमेठी।
जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। सोमवार को आरआरपीजी कालेज में निबन्ध,स्लोगन,भाषण, क्विज और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कालेजों से आए कुल 56 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 22 जनवरी को इस तरह की प्रतियोगिताएं गौरीगंज, जगदीशपुर व जायस में आयोजित की जायेगी।
‘लोकतंत्र में मत का महत्व’ विषय पर छात्र छात्राओं ने स्लोगन तैयार किए । भाषण प्रतियोगिता का विषय मतदाताओं को जागरूक करने को सुझाव निर्धारित किया गया था। एसडीएम डी पी सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती को शतप्रतिशत मतदान जरूरी है। मतदाताओं को जागरूक करने को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। यहां तहसीलदार एसपी सिंह,कालेज के प्राचार्य डा त्रिवेणी सिंह,स्वीप कोआर्डिनेटर डा आशा गुप्ता ,उ प्र लेखपाल संघ के अध्यक्ष दयाशंकर शुक्ल और कालेज के कई प्रोफेसर मौजूद रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी स्टूडेन्ट्स
भाषण प्रतियोगिता -
आस्था मिश्र प्रथम आरआरपीजी कालेज अमेठी
आयमन द्वितीय जीजीआईसी अमेठी
प्रत्यूष तृतीय सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर
क्विज प्रतियोगिता
प्रीति राय प्रथम आरआरपीजी कालेज अमेठी
सर्वेश कुमार द्वितीय आरआरपीजी कालेज अमेठी
यश प्रताप तृतीय सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर
स्लोगन प्रतियोगिता
प्रीति गौतम प्रथम राजकीय हाईस्कूल अमेठी
शिवभानु मौर्य द्वितीय आरआरपीजी कालेज अमेठी
पूनम तृतीय जीजीआईसी अमेठी
निबन्ध प्रतियोगिता
अंजलि तिवारी प्रथम शिव प्रताप इंटर कालेज
अंजू मिश्र द्वितीय शिवदुलारी महिला कालेज गुंगवाछ
मुस्कान बरनवाल तृतीय शिव प्रताप इंटर कालेज
रंगोली प्रतियोगिता
जीजीआईसी अमेठी प्रथम
आरआरपीजी अमेठी प्रथम द्वितीय
जीआईसी टीकरमाफी तृतीय

No comments: