Header Ads

सेमी फाइनल में पहुंची इलाहाबाद व सुलतानपुर की टीमें

सेमी फाइनल में पहुंची इलाहाबाद व सुलतानपुर की टीमें 

अमेठी।
ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में चल रही अन्तरजनदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में इलाहाबाद और सुलतानपुर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। गुरुवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में इलाहाबाद ने अमेठी की टीम को सात विकेट से हराया।
क्वार्टर फाइनल मैच में इलाहाबाद ने टास जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बुधवार को दिल्ली को हराने वाली अमेठी की टीम गुरुवार को 95 रन ही बटोर पाई। अकबर ने 25 और सादिक ने 20 रन बनाए । अमेठी टीम को 95 रन पर आल आउट करने के बाद इलाहाबाद के खिलाड़ी मैदान में उतरे। अविरल के शानदार 44 और आशीष के 23 रनों के सहयोग से टीम ने तीन विकेट पर 101 बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। गुरुवार को अम्पायर का रोल मनीष सिंह और अरूण कुमार ने किया। मैच की कमेन्ट्री तीरथ राज तिवारी और आलोक सिंह ने की।
आज मिर्जापुर -भदोही और जौनपुर-मऊ के बीच क्र्वाटर फाइनल मैच खेले जायेंगे। सेमी फाइनल मैच 19 जनवरी को होगें।

No comments:

Powered by Blogger.