Header Ads

राष्ट्रीय अम्बेडकर सेना के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन


राष्ट्रीय अम्बेडकर सेना के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

भाजपा विधायक की सदस्यता समाप्त करने की मांग
बीस जनवरी को चन्दौली जनपद में किसान कुम्भ के एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक साधना सिंह की ओर से बसपा सुप्रीमो मायावती के विरुद्ध की गई टप्पिणी से नाराज राष्ट्रीय अम्बेडकर सेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डी एम को सौंपा। ज्ञापन में भाजपा विधायक की सदस्यता समाप्त करने के साथ दर्ज एफआईआर के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई है। आलोक बौद्ध और उदयभान गौतम की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन और इसके पूर्व सभा में प्रदीप कुमार कोरी, सिद्धार्थ बौद्ध ,शमसेर, मंजीत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, संजीव कुमार गौतम, रत्नाकर राव, भीमराव बौद्ध आदि मौजूद रहे।




No comments:

Powered by Blogger.