दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन,गरिमा सिंह ने बांंटे पुरस्कार

भादर ने कबड्डी, अमेठी की टीम ने जीता वालीबाल का फाइनल मैच
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ग्रामीण स्टेडियम घोरहा में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता गुरुवार को सम्पन्न हुई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गरिमा सिंह ने विजयी टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। गरिमा सिंह ने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में खेलों का महत्वपूर्ण रोल है। खेल जीवन में अनुशासन सिखाते हैं। ग्रामीण अंचल में खेल प्रतियोगिताओं की कमी नहीं,उन्हें उचित अवसर एवं मार्ग दर्शन मिलना चाहिए। ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा जनपद में खेल और खिलाड़ियों के विकास में सराहनीय योगदान कर रहा है।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी और वालीबाल के मैच सबसे अधिक आकर्षण के केन्द्र रहे। भादर की टीम कबड्डी और अमेठी की टीम वालीबाल की विजेता रही है।
100 मी दौड़,लम्बी कूद और कुश्ती में प्रथम स्थान पर रहने वाली बालिका आयशा मिश्रा को टूर्नामेन्ट की बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला है।
समापन समारोह का संचालन अवकाश प्राप्त जिला युवा कल्याण अधिकारी आर बी पाण्डेय ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी आर पी तिवारी और हरिमूर्ति सिंह ने अतिथियों का स्वागत/सम्मान किया।
राष्ट्रीय खिलाड़ी रामलखन यादव,सुभाष सिंह, संजय तिवारी, गीता पाल, ओम प्रकाश राव, नीतू सिंह,सुभद्रा यादव, कीर्तिपाल सिंह, कौशलेन्द्र सिंह,ओम प्रकाश पाल,अमित और सूरज ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता परिणाम : एक नजर
100 मी दौड़ बालक क न्हैयालाल प्रथम व जाबिर आलम द्वितीय
100 मी दौड़ बालिका आयशा प्रथम व श्रेया द्वितीय
गोला फेंक सुप्रिया सिंह प्रथम
डिस्कस थ्रो राणा समीर सिंह प्रथम
कबड्डी भादर विजेता व मुसाफिरखाना उपविजेता

No comments: