Header Ads

जिला योजना के धन से हो रहे खण्ड स्तरीय खेल

जिला योजना के धन से हो रहे खण्ड स्तरीय खेल
गोरखापुर में हुई खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता,जिला स्तरीय खेल 30 व 31 जनवरी को
वालीबाल पुरूष वर्ग में चैम्पियन रही सोनारी की टीम
गौरीगंज।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से जनदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 30 ,31 जनवरी को ग्रामीण मिनी स्टेडियम  घोरहा के मैदान में किया गया है। ब्लाक स्तरीय खेलों का आयोजन जारी है। शुक्रवार को गोरखापुर में हुए खण्ड स्तरीय खेल में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी उत्साह से शामिल हुए।
जिला युवा कल्याण आर के तिवारी ने बताया कि खेलो इण्डिया खेलो के अन्तर्गत कोई बजट नहीं मिला है। ब्लाक एवं जिला स्तरीय खेलों का आयोजन जिला योजना के अन्तर्गत आवंटित धनाराशि से कराया जा रहा है। इस समय ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं चल रही हैं।
संग्रामपुर संवाद के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डा सुभाष चन्द्र त्रिपाठी इण्टर कालेज गोरखापुर के खेल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स,वालीबाल,कबड्डी,कुश्ती एवं भारोत्तोल्लन खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य चैतन्यमणि तिवारी ने किया। खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी उत्साह से शामिल हुए। वालीबाल पुरूष वर्ग में सोनारी की टीम चैम्पियन रही।
प्रतियोगिता के समापन के अवसर कालेज के संस्थापक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी,सदाशिव पाण्डेय,ओम प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कैशाल प्रसाद शर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
खेल प्रतियोगिता परिणाम : एक नजर
100 मी दौड़ अभिषेक सिंह व गुंजन तिवारी प्रथम
400 मी दौड़ श्रुति पाण्डेय प्रथम
800 मी दौड़  अजीत वर्मा व अंजली वर्मा प्रथम
1500 मी दौड़ किशन सिंह प्रथम
कबड्डी महिला वर्ग भैरोपुर विजेता,गोरखापुर उपविजेजा
कुश्ती महिला वर्ग
 48 कि ग्रा दिव्यांशी प्रथम व शिवानी गुप्ता द्वितीय
42 किग्रा प्रतिभा यादव प्रथम व खुशी पाण्डेय द्वितीय
38 किग्रा कंचन कनौजिया प्रथम व खुशबू वर्मा द्वितीय


No comments:

Powered by Blogger.