पोलिंग बूथों पर हुआ मतदाता सूचियों का प्रकाशन,वोटरों को दी गई टे्रनिंग

अमेठी।
गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेबिल अधिकारियों ने मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया। दो मोबाइल वाहनों से पोलिंग बूथों का भ्रमण कर मास्टर ट्रेनरों ने मतदाताओं को ईवीएम में वीवी पैट प्रणाली के प्रयोग का प्रशिक्षण प्रदान किया।
मतदाता पुनिरीक्षण अभियान के अन्तर्गत बड़ी संख्या में युवाओं को मताधिकार मिला है। बाहर रहने वाले और मृतक मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से काट दिए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थलों की संख्या 340 से बढ़कर 391 हो गई है।
एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि मतदेय स्थलों पर मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। वोटरों को वीवीपैट के प्रयोग का तरीका सिखाने को प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। भेंटुआ संवाद के अनुसार गुरुवार को अधिकांश बूथों पर मतदाता सूचियां देखने वाले लोगों की संख्या दहाई में रही। मुंशीगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मतदेय स्थलों पर वोटरों को ईवीएम में वीवी पैट प्रणाली की टे्रनिंग दी जा चुकी है।

No comments: