Header Ads

पुरस्कृत किए गए युवा मण्डल के 42 वर्कर

पुरस्कृत किए गए युवा मण्डल के 42 वर्कर 

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के समापन पर नेयुके ने आयोजितकिया कार्यक्रम
अमेठी।
नेहरू युवा केन्द्र की ओर से राष्ट्रीय युवा सप्ताह के समापन के अवसर पर शनिवार को सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे सप्ताह गांवों में सामाजिक सेवा, खेल, सामाजिक सौहार्द ,संस्कृति और कौशल विकास के जागरूकता कार्यक्रम करने वाले नेहरू युवा मण्डल के 42 कार्यकर्ताओंे को खण्ड विकास अधिकारी एस के श्रीवास्तव और जिला युवा समन्वयक डा आराधना राज ने पुरस्कार प्रदान किए।
12 जनवरी से 18 जनवरी तक नेहरू युवा केन्द्र की ओर से उमराडीह ,कसारा,रामपाटी,बन्दोइया, कनू,करनाईपुर और कौहार में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सप्ताह का समापन शनिवार को विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा अरविन्द पाण्डेय और संचालन संजय सोनी ने किया। डा अवधेश मिश्र बेलौरा ,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह,सुरेन्द्र सिंह,दिनेश मणि ओझा ने समारोह में युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
इनसेट
युवा मण्डल के इन वर्करों का हुआ सम्मान
प्रतिभा,प्रीति,संदीप कुमारी,डिम्पल,शालू पाल,अनीश अहमद,नीतीश,रोशन लाल,विनोद,सक्षम, राजीव,अंगद यादव, मंदीप विजय,मासूम,सचिन ,आजाद,सूरज,नितिन, नवीन, गीतांजलि मिश्रा,सारिका शुक्ल,स्नेहा सिंह

No comments:

Powered by Blogger.