Header Ads

भरेथा में हुआ मोतिया बिन्द शिविर,290 रोगियों की जांच हुई

भरेथा में हुआ मोतिया बिन्द शिविर,290 रोगियों की जांच हुई 
अमेठी।
शनिवार को प्राथमिक विद्यालय भरेथा में मोतिया बिन्द कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में 290 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इन्दिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र मुंशीगंज के शिविर प्रबन्धक उमाशंकर मिश्र ने कैम्प का उद्घाटन किया।
मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं राजपति मिश्र की सातवीं पुण्यतिथि पर किया गया था। राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की ओर से संचालित नवजीवन महिला समूह की महिलाओं ने शिविर में स्वयं सेवक की भूमिका निभाई। डा अंकुर द्विवेदी ने शिविर में आए लोगों की आंखों की जांच की। उन्हें बीमारियां बताई और दवाएं भी दी। शिविर का संचालन कौशल किशोर मिश्र ने बताया। डा अंकुर द्विवेदी ने कहा कि धूल ,धूप और धुंआ से आंखों का बचाव जरूरी है। संतुलित और पौष्टिक आधार के बिना आंखे निरोग रह सकती।
सुरेश कुमार,मदनलाल मिश्र,रामकिसुन पाल,विनोद कुमार यादव,दु:खी राम कोरी,शिवमूर्ति पाण्डेय, बाबूलाल,अुनराधा,कंचन,शिव कुमार वर्मा,सरिता प्रजापति,सोनी पाल आदि ने शिविर के प्रबन्धन में सहयोग किया।


No comments:

Powered by Blogger.