Header Ads

दिन भर धूप का आनन्द लेते रहे वृद्धजन

दिन भर धूप का आनन्द लेते रहे वृद्धजन
मुंशीगंज।
पिछले एक चार दिन से लगातार मौसम खराब होने के कारण ठण्ड बढ़ गई है। दो दिन बाद सोमवार को सुबह से ही सूरज की किरणें धरती पर उतरी। वृद्धजन धूप निकलते ही खुले आसमान में बैठकर देर तक धूप का आनन्द लेते देखे गए। गृहणियों ने धूप में घरेलू कामकाज निपटाने में लगी रही। धूप निकलने के बाद भी ठण्ड का असर कम नहीं हो रहा है।
सोमवार को दिन भर ठण्डी हवाएं चलती रही। परिषदीय स्कूलों में बच्चों धूप में कक्षाएं लगाई। शिक्षक धूप में बैठकर बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया। वृद्धजन व बच्चों दोपहर के बाद बागों में जाकर शाम के अलाव की व्यवस्था करते देखे।

No comments:

Powered by Blogger.