मायावती के तिरसठवें जन्म दिन पर समारोह आयोजित
मायावती के तिरसठवें जन्म दिन पर समारोह आयोजित
अमेठी ।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के तिरसठवें जन्म दिन पर ग्रामीण अंचल में भी समारोह आयोजित किए गए। कमासिन में बच्चों और महिलाओं ने मिलकर बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन मनाया। कैलाश कुमारी धम्म सेवक ने जन्म दिन केक काटा। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने मायावती के जीवन संघर्ष की जानकारी देते हुए उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर राजीव रंजन राजेंद्र रज्जन सिंह मोहित कश्यप किसमता भारती संगीता ज्योति दुःखना देवी हीरालाल रामकुमार विश्राम कोरी सिया राम यादव आदि मौजूद रहे। यहां महिलाओं ने सोहर और मंगल गीत भी गाये। मिठाईयां भी बांटी गई।


No comments: