Header Ads

प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया जा रहा शिक्षकों को प्रशिक्षण


प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया जा रहा शिक्षकों को प्रशिक्षण 

भेंटुआ।
ब्लाक संसाधन की ओर से शिक्षकों को ग्रेडेड लर्निंग शिक्षक प्रशिक्षण का दूसरे चरण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन सोमवार को हुआ। प्रशिक्षण में सभी न्याय पंचायतों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में तैनात स्कूलवार एक- एक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीईओ अजीत प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। बीईओ ने कहा कि सभी शिक्षकों प्रशिक्षण प्राप्त करके बच्चों को अच्छी और बेहतर शिक्षा प्रदान करें। तभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।
शिक्षकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से टे्रनिंग दो कक्षों में प्रदान की जा रही है। ट्रेनर की भूमिका राजीव गुप्ता,मानवेन्द्र सिंह,कमलेश यादव ने निभाई।
इस अवसर पर एबीआरसी महेन्द्र जायसवाल, झल्लर यादव, रामक ुमार सिंह,धीरेन्द्र शुक्ल,विमल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.