Header Ads

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर हुए कार्यक्रम

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर हुए कार्यक्रम
देश प्रेम दिवस के रूप में मनाई जयन्ती
अमेठी।
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित कि ए गए। आरआरपीजी कालेज की एन एस एस इकाई ने पिण्डोरिया में नेताजी के जीवनदर्शन पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन किया। अमेठी में जयन्ती कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाषचन्द्र बोस यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने नेताजी को भारत रत्न का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग की है।
बुधवार को सुभाष बोस यूथ बिग्रेड ने नेताजी की 123वीं जयन्ती देश प्रेम दिवस के रूप मनायी। अमेठी में पंजाब नेशनल बैंक के सामने कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंगेश जयहिन्द ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिन्द फौज का गठन करने अंग्रेजों को भारत से भगाने में सबसे बड़ा योगदान किया है। भारत सरकार उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करे। किरन गुप्ता ने कहा कि नेताजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के रियल हीरों थे। यहां श्यामल विश्वास,राहुल धुरिया,मिश्रीलाल,दिलीप ,मक्खनलाल,आदर्श श्रीवास्तव,अकील अहमद आदि ने नेताजी क ो श्रद्धासुमन अर्पित किए।


No comments:

Powered by Blogger.