Header Ads

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं ने निकाली रैली


राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं ने निकाली रैली

रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के तीसरे दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। बालिकाओं ने जागरूकता रैली निकाल कर समाज की बेटियों को सशक्त बनाने और कन्या भ्रूण हत्या बन्द करने का संदेश दिया।
जागरूकता रैली का शुभारम्भ श्री रामबली सिंह पूर्व माध्यमिक वद्यिालय पण्डिोरिया से हुआ । पिण्डोरिया गॉव की दलित बस्ती होते हुए करहेंगी, भालेसुल्तानपुर, पूरे गुलेरी, तिवारी का पुरवा, रतनसिरा होते हुए रैली विद्याल  प्रांगण में समाप्त हुई। बेटी घर की शान है, लक्ष्मी का वरदान है, जिस घर में होता बेटी का सम्मान, वह घर होता स्वर्ग समान जैसे नारे लगाते हुए शिविरार्थियों ने गॉवों का भ्रमण किया। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रमाधिकारी एवं समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ0 धनंजय सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा ने बाल लिंगानुपात को प्रभावित किया है। बालिकाओं की स्थिति में सुधार के लिए हमें अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। डॉ0 शिप्रा सिंह ने कहा कि लिंग परीक्षण रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है। डॉ0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह व सन्तोष कुमार सिंह ने महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया और कहा कि आज ही के दिन इन्दिरा गाँधी भारत की प्रधान मंत्री बनायी गयी थी। डॉ0 देवेन्द्र मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बौद्धिक सत्र को डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 रीना त्रिवेदी, डॉ0 ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं डॉ0 सुधा शुक्ला ने सम्बोधित किया। स्लोगन प्रतियोगिता में मानसी मौर्या को प्रथम स्थान, नेहा सिंह को द्वितीय स्थान तथा श्रद्धा तिवारी एवं माहेश्वरी सिन्दे को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।




No comments:

Powered by Blogger.