मौसम बदलने से प्रभावित रहा जनजीवन
मौसम बदलने से प्रभावित रहा जनजीवन
दिन भर चलता रहा है धूप और बरसात का क्रम
अमेठी।
रिमझिम बरसात के कारण बुधवार को जनजीवन पर असर देखा गया। सुबह बरसात के बाद दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। सूरज की किरणें बादलों से हार मानती देखी गइंर्। दिन भर धूप नहीं खिली। वृद्धजनों ने चाय और आग के सहारे दिन बिताया। सरकारी कार्यालयों में काम काज देर शुरू हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से दो दिन अवकाश घोषित होने के बावजूद कई प्राइवेट इंटर कालेज खुले रहे।
मौसम का रंग मंगलवार से ही बदला हुआ है। मंगलवार को आधी रात के बाद बादल गरजने लगे। ठण्डी हवाओं के बीच हल्की बरसात हुई। सुबह स्कूल और आफिस के समय बारिश शुरू होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पाये। सरकारी कर्मी भी आफि स के लिए देर से अपने घर से बाहर निकल पाए। सुबह 10 बजे तक डीएम की ओर से दो दिन का अवकाश घोषित करने की सूचना मिलते ही तमाम शिक्षक रास्ते से ही घर लौट गए।
देर से खुले दफ्तर
बुधवार को मौसम खराब होने के कारण सरकारी कर्मी देर से आफिस पहुंचे। सर्द मौसम के बीच कार्यालयों में कामकाज देर से शुरू हुआ। सुबह के समय बिजली गोल रहने के कारण विकास भवन में कामकाज प्रभावित रहा।
खुले रहे कई प्राइवेट स्कूल
बुधवार को डीएम की ओर से अवकाश प्राप्त घोषित किए जाने के बावजूद कई प्राइवेट स्कूल खुले रहे। बीएसए और डीआईओएस की ओर से दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
किसान खुश,गेहूं की फसल को लाभ
पिछले दो दिन से हल्की बरसात होने से गेहूं की फसल को लाभ हुआ है। प्रकृति का पानी मिलने से गेहूं के पौधे खिल उठे हैं। जरूरत पर पानी मिलने से किसान खुश हैं।

No comments: