गेहूं की फसल को लाभ, आलू व सरसों को नुकसान

बदले मौसम ने बढ़ाई ठंड
´अमेठी
मौसम का रंग मंगलवार को सुबह से ही बदला हुआ है। दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर बाद कई जगह हल्की बूंदा बांदी भी हुई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेन्टीग्रेड और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेन्टीग्रेड रिकार्ड किया गया है। मौसम परिवर्तन से आलू व सरसों की फसल को नुकसान की आशंका है। गेहूं की फसल के लिए हल्की बारिश फायदेमन्द है।
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। धूप नहीं निकली। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बारिश की संभावना से किसान खुश नजर आए।
बादल और बारिश से आलू और सरसों को नुकसान
कृषि विज्ञान केन्द्र गौरीगंज के प्रभारी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा शशांक शेखर सिंह ने बताया कि कई दिन तक आसमान में बादल रहने और बरसात होने से आलू और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। आलू में पछेती झुलसा और सरसों में माहू के प्रकोप की आशंका है। तापमान 4 डिग्री सेन्टी ग्रेड से नीचे जाने पर फसलें रोग ग्रस्त हो सकती हैं। आलू की फसल में मेटालेप्सिन दवा एक मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर किसान छिड़काव करें। सरसों को माहू कीट से बचाने को किसान भाई लेम्डासाइलोट्रिन दवा की एक मिली लीटर मात्रा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव कर सकते हैं।

No comments: