अंतिम तारीख 21 जनवरी, रविवार को भी खुली रहेगी हेल्पडेस्क

अमेठी।
फसल ऋण मोचन योजना के लाभ से वंचित किसानों की शिकायतें सुनने को हेल्पडेस्क रविवार को भी खुली रहेगी। आफलाइन शिकायत देने को अंतिम तारीख 21 जनवरी निर्धारित की गई है। शनिवार को बड़ी संख्या में एनआईसी में संचालित हेल्पडेस्क में किसानों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। पिछले दो सप्ताह के भीतर कुल 57 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
किसानों की शिकायतें सुनने को हेल्पडेस्क सात जनवरी को खोली गई थी। आठ जनवरी से किसान रोज शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। शनिवार को दिन भर किसानों की भीड़ बनी रही। पिछले एक सप्ताह के भीतर हेल्पडेस्क पर शिकायत करने वाले कई किसान जांच में अपात्र भी पाये गए हैं।
मृतक किसानों के वारिसों को भी मिलेगा लाभ
फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत कर्जमाफी की सीमा में आने वाले मृतक किसानों के वारिसों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे किसानों से जमीन, और बैंक अभिलेख व आधार कार्ड के साथ वारिस प्रमाण पत्र भी मांगे गए हैं।
कोट
बड़ी संख्या में अपात्र लोग भी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। 21 जनवरी के बाद सत्यापन कराया जायेगा। पात्र लोगों को डिमान्ड जारी करने का निर्णय जिला स्तरीय समिति की बैठक में लिया जायेगा।
अखिलेश पाण्डेय
जिला कृषि अधिकारी अमेठी

No comments: