विज्ञान प्रदर्शनी में नौनिहालों ने दिखाए कौशल

अमेठी।
संगीता मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन और विज्ञान प्रदर्शनी का एक साथ आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान के माडल प्रदर्शित किए। एसडीएम धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों के कौशल एवं ज्ञान की प्रशंसा करते हुए उन्हें वैज्ञानिक बनकर राष्ट्र सेवा को प्रेरित किया।
अभिभावक- शिक्षक सम्मेलन की शुरूआत मां वाणी की वन्दना से हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। स्कूल के प्रबन्धक अरविन्द कुमार सिंह ने कार्यक्रम को शैक्षिक बाल मेले की संज्ञा दी और कहा कि स्कूल अभिभावकों की अपेक्षा के अनुरूप नौनिहालों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देने को प्रयासरत है। आरपी श्रीवास्तव ने मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद एसडीएम को विद्यालय की रचनात्मक एवं सृजनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। मधु सिंह,धनंजय सिंह,दयाशंकर शुक्ल आदि ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

No comments: