Header Ads


विधायक ने बांटे नये राशन कार्ड

सरवनपुर में हुआ राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम
गौरीगंज।
मंगलवार को अमेठी विाकसखण्ड के सरवनपुर ग्राम सभा में विधायक गरिमा सिंह व भारतीय जनता पार्टी के नेता अनन्त विक्रम सिंह ने लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किये । राशन कार्ड पाकर लाभार्थी खुश नजर आये।
राशन कार्ड विरतण कार्यक्रम में अनन्त विक्रम सिंह ने पीएम व सीएम की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व सूबे की सरकारें समाज के आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने को लगातार काम कर रही है। कई साल बाद राशन लाभार्थियों को नये राशन कार्ड मिले हैं। राशन कार्ड पर राशन बंटने से गरीब ठगी के शिकार नहीं होगें। कार्यक्रम में पूर्व की सरकारों की ओर से नये राशन कार्ड देने के मामले में फेल होने की बात करते हुए विधायक के साथ आये भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना,उज्ज्वला गैंस कनेक्शन योजना व पीएम आवास योजना में गरीबों को मिलने वाले लाभ का उल्लेख किया।
इस अवसर पर डी एसओ संजय कुमार,सप्लाई इंस्पेक्टर सीताराम ,प्रतिभा सिंह ,अनिल कुमार ,गिरीश तिवारी, रवी प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 




No comments:

Powered by Blogger.