Header Ads

बसपा सुप्रीमो की टिप्पणी से आक्रोशित हैं दलित संगठन

बसपा सुप्रीमो की टिप्पणी से आक्रोशित हैं दलित संगठन 
भाजपा विधायक को जेल भेजे सरकार
दलित संगठनों ने बसपा सुप्रीमों मायावती के विरूद्ध भाजपा की विधायक की ओर से गई अपमान जनक टिप्पणी की तीखी निन्दा की है। राष्ट्रीय अम्बेडकर सेना ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विधायक साधना सिंह को पार्टी से बाहर करने और जेल भेजने की मांग की है।
वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के संयोजक पूर्व सूबेदार रामफल फौजी ने कहा कि बहुजन समाज की नायिका मायावती के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी करके भाजपा विधायक ने अपनी कलुषित मानसिकता का परिचय दिया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
राष्ट्रीय अम्बेडकर सेना के प्रमुख कार्यकर्ता आलोक बौद्ध ने कहा कि भाजपा विधायक की टिप्पणी से देश की आधी आबादी की भावनाएं आहत हुई है। योगी सरकार उन्हें जेल नहीं भेजती तो अम्बेडकर सेना जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। अम्बेडकर कल्याण समिति ,डा अम्बेडकर मिशन भारत और विश्व बौद्ध संघ के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा विधायक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Powered by Blogger.