Header Ads

सरायखेमा में हुई खण्ड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता

सरायखेमा में हुई खण्ड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 
उमेश यादव ने जीती 1500 मीटर दौ़ड़
मुंशीगंज।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सरायखेमा में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एथेलेटिक्स ,वालीबाल,कुश्ती,कबड्डी और भारोन्तोलन खेल हुए। रवीन्द्र कुमार और खुशी यादव ने 800 मी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मी दौड़ उमेश कुमार यादव ने जीती।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप दूबे ने किया। एसपी कान्वेन्ट विद्यालय के प्रअ संदीप मिश्र,समाजसेवी आरपी पाण्डेय और युवा कल्याण अधिकारी कैलाश प्रसाद शर्मा ने विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
प्रतियोगिता परिणाम - एक नजर
100 मी दौड़ जाविर आलम व खुशी यादव प्रथम
400 मी दौड़ सोनिया प्रथम
800 मी दौड़ रवीन्द्र कुमार व खुशी यादव प्रथम
1500 मी दौड़ उमेश कुमार प्रथम
गोला फेंक पवन कुमार प्रथम
कबड्डी प्रतियोगिता  एसपी कान्वेन्ट विद्यालय प्रथम व सरायखेमा टीम द्वितीय
लम्बी कूद रवीन्द्र कुमार व ममता यादव प्रथम
कुश्ती 42 किग्रा  ममता यादव प्रथम व सुभांसी द्वितीय
46 किग्रा श्रेया प्रथम व श्रुति मिश्रा द्वितीय

No comments:

Powered by Blogger.