Header Ads

विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण और विकास के काम


विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण और विकास के काम
अमेठी ।
चालू वित्तीय वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत निर्माण और विकास के काम चल रहे हैं। ब्लाक संसाधन केंद्र भी ठीक कराए जा रहे हैं। विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत स्कूलों में कई तरह के काम कराए जा रहे हैं। स्कूलों की रंगाई पुताई के साथ रिपेरिंग का काम हर जगह चल रहा है।
गुरुवार को एडीओ पंचायत सन्तोष कुमार शुक्ल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर प्रथम में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत अधिकारी एस एन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, राजीव कुमार पाल आदि मौजूद रहे।



1 comment:

Powered by Blogger.